बिलासपुर

बोलेरो वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार 13 वर्षीय बालक…..गंभीर रूप से हुआ घायल

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 13 वर्षीय हर्ष अनंत को गंभीर चोटें आई हैं। वह साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी रायपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

हर्ष अनंत को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके पैर, हाथ, कमर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

इस हादसे के बाद, चकरभाठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और डिवाइडर की अनुपस्थिति के कारण यह हादसा हुआ है।

यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली लगातार दुर्घटनाओं की एक और घटना है, जिसने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उठाया है।

Related Articles

Back to top button