देश

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात भयावह कर दिए हैं। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल बताए जा रहे हैं। त्रिकुट पहाड़ी पर बने इस तीर्थ मार्ग को भूस्खलन ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Advertisement

 

Advertisement

भारी बारिश और भूस्खलन से जम्मू और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई पुल टूट गए, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर गिरने से संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं। मंगलवार को मात्र छह घंटे में 22 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक का रिकॉर्ड है।हालात बिगड़ने के बाद 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। प्रभावित लोगों को अस्थायी शिविरों में शरण, भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

वहीं, रेल यातायात पर भी बारिश का बड़ा असर पड़ा है। उत्तरी रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द और 27 को बीच में रोक दिया है। कटरा, जम्मू और उधमपुर से चलने वाली ट्रेनों समेत वैष्णो देवी बेस कैंप की 9 ट्रेनों पर रोक लगा दी गई है। पठानकोट–कांद्रौरी के बीच भी रेल सेवा बंद कर दी गई है, क्योंकि अचानक आई बाढ़ से चक्की नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, कटरा से श्रीनगर मार्ग पर रेल सेवा फिलहाल जारी है।

Related Articles

Back to top button