देश

गुवाहाटी में हंगामा, ‘आपत्तिजनक’ पेंटिंग बनाने के आरोप में तीन युवक हिरासत में..

गुवाहाटी के भारलामुख इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर पेड़ों की कटाई रोकने के लिए स्थानीय निवासियों की ओर से चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन में तीन युवकों को कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

आरोप है कि युवकों ने एक ‘आपत्तिजनक’ पेंटिंग बनाई थी, जो ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्तावित करीब 80 पेड़ों की कटाई के खिलाफ विरोध के रूप में तैयार की गई थी।

Advertisement

शनिवार रात स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर मानव श्रृंखला बनाई और धरना भी दिया था। इसी दौरान युवकों ने दीवार पर पेंटिंग की, जिसमें नारा लिखा गया था, “कृपया हिमंत प्रकृति बचाओ”।

हालांकि, पेंटिंग पर शुरू में एक शब्द था जो विवादास्पद हो सकता था, लेकिन उसे तुरंत बदल दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन युवकों को रविवार तड़के गिरफ्तार किया और उन्हें भारलामुख थाने ले गई।

Related Articles

Back to top button