बिलासपुर

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माता कुसुम सिन्हा का निधन

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी कुसुम सिन्हा का रविवार प्रातः 1 बजकर 30 मिनट पर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Advertisement

उनके निधन की खबर से न्यायिक जगत सहित शहर में शोक की लहर व्याप्त है।परिवारजनों के अनुसार, कुसुम सिन्हा कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन पर न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत कुसुम सिन्हा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक निवास (बंगले) से प्रस्थान करेगी।

Advertisement

अंतिम संस्कार सरकण्डा मुक्तिधाम, बिलासपुर में पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें।

Related Articles

Back to top button