बिलासपुर

रेलवे ट्रैक पर साजिश नाकाम: पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन में एक बड़ी साजिश का मामला सामने आया है, जहां असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अमलाई और बुढ़ार स्टेशन के बीच अप लाइन पर बैलास्ट के पत्थर रखे गए थे। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही ट्रेन मैनेजर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से पत्थर हटाए और स्थिति को सामान्य किया।

Advertisement

इस घटना ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button