जशपुर

कलयुगी बेटे ने टांगी मारकर की माँ की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

जशपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की टांगी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

Advertisement

 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम फरदबहार की है। मृतिका दशमती बाई अपने बेटे कमल राम के साथ अपने भाई के घर मेहमान के तौर पर आई थी। दोपहर करीब ढाई बजे मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी कमल राम ने आंगन में रखी टांगी उठाकर अपनी मां के गले पर कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

शोर सुनकर मृतिका का भाई बाहर आया, लेकिन तब तक आरोपी टांगी छोड़कर भाग चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ ही घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button