जशपुर

VIDEO : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की निर्मम हत्या, गिरफ्तारी के बाद गाता रहा गाना….!

जशपुर के कुनकुरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी का जो बर्ताव सामने आया, उसने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी सन्न कर दिया।

Advertisement

Advertisement

 

पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। यहां का रहने वाला जीत राम यादव, अपनी मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बेटे का हैरान करने वाला रूप सामने आया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वह वहीँ खड़े होकर गाना गाने लगा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी जीत राम यादव को हिरासत में लिया। प्रथम दृष्टया युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह

 

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा की : आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टि में मानसिक अस्वस्थता की बात सामने आई है। हालांकि हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सभी एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वारदात ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर किस हालात में एक बेटा इतना बेरहम हो सकता है कि अपनी ही मां की जान ले ले।

 

Related Articles

Back to top button