जशपुर

यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, दो यात्री गंभीर….

जशपुर – कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बरजोर में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस (क्रमांक सीजी 15 ईएफ 5028) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Advertisement

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव बस के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी है।वहीं, इस दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। ग्राम बरजोर में हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button