रायपुर

अतिक्रमण करने वालों पर निगम व पुलिस की संयुक्त कार्यवाई, अवैध ठेलों व गुमटियों पर चला बुलडोजर

रायपुर ब्यूरो – राजधानी में शहर सरकार बदलते ही ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज हो गई है। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है।

Advertisement

बुधवार को जय स्तंभ चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक अवैध ठेलों, गुमटियों और दुकानों को हटाने के लिए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को कई जगहों पर दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ जगहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुद हटा लीं, तो कुछ जगहों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ा गया।

Advertisement

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। व्यापारियों को पहले से नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके अवैध कब्जा हटाया नहीं गया, इसलिए अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button