इंडिया-साउथ अफ्रीका मुकाबले का रोमांच, दोनों टीमों के खिलाड़ी पहुंचे राजधानी, फैन्स की उमड़ी भीड़…..

रायपुर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जादू बिखरने वाला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 3 दिसंबर को होने वाले मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ी एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं और कल स्टेडियम में प्रैक्टिस सत्र होगा।
रायपुर में क्रिकेट का जलवा देखने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आज राजधानी पहुंचीं। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक निजी होटल में रुके हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
3 दिसंबर को होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले कल दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में अभ्यास करेंगी।स्टेडियम के अंदर और बाहर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिच को बेहतरीन कंडीशन में लाने के लिए ग्राउंड स्टाफ लगातार मेहनत कर रहा है। वहीं, प्रशंसकों में भी मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
टीमें होटल में चेक-इन कर चुकी हैं और खिलाड़ियों के मूवमेंट के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ होटल के बाहर भी देखने को मिली, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने का इंतज़ार कर रहे थे।




