जशपुर

8 साल से फरार बैंक मैनेजर को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार….

 

Advertisement

जशपुर -आठ साल से फरार चल रहे केसीसी ऋण घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर अनुराग दास को जशपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है, जहां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तात्कालीन मैनेजर अनुराग दास ने ग्रामीणों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए 5 लाख 60 हजार रुपए का केसीसी ऋण जारी किया था।

प्रार्थी गांझू राम नागवंशी और दिल साय नाग, दोनों ग्राम कुकरी चोली के निवासी हैं। उन्हें तब इस धोखाधड़ी का पता चला जब बैंक ने ऋण वापसी का नोटिस भेजा। जांच में सामने आया कि अनुराग दास ने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी राशन कार्ड, फोटो और हस्ताक्षरों के आधार पर यह ऋण स्वीकृत किया था।

पुलिस ने पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बैंक मैनेजर अनुराग दास फरार चल रहा था। जशपुर पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से आरोपी को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button