बिलासपुर पुलिस की बीट प्रणाली का असर: सकरी में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, SSP ने बीट स्टाफ को ईनाम देने की घोषणा की

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में लागू की गई नई बीट प्रणाली का जमीनी असर दिखने लगा है। इसी कड़ी में थाना सकरी के बीट क्रमांक 02 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। इस सफलता पर SSP ने संबंधित बीट स्टाफ को पुरस्कृत करने का एलान किया है।
बीट भ्रमण के दौरान मिली सफलता : सकरी थाने के बीट क्रमांक 02 के आरक्षक सज्जू अली एवं रामचंद्र कश्यप क्षेत्र में बीट भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरभट्ठी खुर्द खजुरी रोड के पास एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही जवानों ने बीट प्रभारी को सूचित किया और मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
जप्ती एवं कार्रवाई : आरोपी का नाम: शुभम वासुदेव (23 वर्ष), साकिन काठाकोनी।
बरामदगी: 36 पाव देशी शराब (6.480 लीटर), कुल कीमत ₹3240। नगदी: शराब बिक्री के ₹200 बरामद।
कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
SSP ने थपथपाई पीठ : जिले में बीट अधिकारियों की जवाबदेही तय होने के बाद, छोटे स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत हुआ है। इस त्वरित कार्रवाई से खुश होकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बीट स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए उपयुक्त ईनाम देने की घोषणा की है।




