रिसॉर्ट में वन्यजीव का मांस पकाने का खुलासा… मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर हिरण का मांस पकाया जा रहा था… वन विभाग ने दबिश देकर मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है… जबकि सप्लायर फरार बताया जा रहा है।
मामला बेलगहना से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट का है… जहां वन्यजीव संरक्षण कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा था… किचन के बाहर चूल्हे पर संदिग्ध मांस पकाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने शाम करीब 6 बजे मौके पर दबिश दी… कार्रवाई के दौरान पका हुआ मांस, कढ़ाई और अन्य सामग्री जब्त की गई।वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर रजनीश सिंह सहित रमेश यादव, संजय वर्मा और कुक रामकुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया है… पूछताछ में कुक ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति जनक बैगा मांस लेकर आया था और उसे पकाने के लिए कहा था।वन विभाग के मुताबिक जब्त मांस को जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा… ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मांस हिरण का है या किसी अन्य वन्यजीव का।
मुख्य आरोपी जनक बैगा फिलहाल फरार है… जिसकी तलाश में वन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है… कुरदर गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट पर्यटन विभाग द्वारा संचालित है… जहां 8 से 10 कर्मचारी कार्यरत हैं… ऐसे में इस तरह की गतिविधि सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है… और फरार आरोपी की तलाश जारी है।




