बिलासपुर
हेवन्स पार्क होटल के बाहर चला चाकू, 3 के खिलाफ अपराध दर्ज…..

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – होटल हेवन्स पार्क के बाहर शनिवार रात बाउंसर राजा सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से होटल में बाउंसर के रूप में कार्यरत है। रात करीब 10 बजे तीन युवक शराब के नशे में बार के भीतर जाने जिद कर रहे थे,जिन्हें रोका गया। जब बाउंसर रात 11 बजे ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था, तभी होटल के पास ओम सलूजा, शिवम सलूजा और अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने मिर्ची पाउडर छिड़क दिया और नुकीली वस्तु से हमला कर जांघ, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाईं। मौके पर अन्य स्टाफ सदस्यों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




