जशपुर

1 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, आरोपी गिरफ्तार…..

Advertisement


जशपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरे ट्रक को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुमला निवासी आरोपी मोहम्मद साजिद राय को हिरासत में लिया है। ट्रक से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का 10 टन कबाड़ बरामद हुआ है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक (क्रमांक JH.07.J.4234) अवैध कबाड़ लेकर जशपुर बस स्टैंड से रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर अंबेडकर चौक पर नाकाबंदी की गई, जहां ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में लोहे के टूटे गेट, जाली और टीना कटिंग जैसे कबाड़ लदे थे। आरोपी ट्रक चालक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

पूछताछ में आरोपी ने कबाड़ अब्दुल इस्लाम नामक व्यक्ति का होना बताया, जिसे रायगढ़ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक और कबाड़ जब्त कर साजिद राय के खिलाफ बीएनएस की धारा 35(ङ)/303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अब्दुल इस्लाम के खिलाफ भी न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button