बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा माह के तहत किया हेलमेट वितरण…..


Advertisement

बिलासपुर – चेतना अभियान के तहत बिलासपुर में सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हेलमेट वितरण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना स्टाफ को हेलमेट प्रदान किए गए।

Advertisement

सभी कार्यालय स्टाफ को सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिदिन हेलमेट पहनने का आदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क हादसों में गंभीर चोटों से बचा जा सकता है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सुरक्षा उपायों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button