बिलासपुर

सब्बल से पत्नी की हत्या करने वाला फरार पति गिरफ्तार….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। लोफदी फोकटपारा में रहने वाला आरोपी जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नी संतोषी केवट के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस हरकत में आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। एसएसपी के निर्देश पर तत्काल हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू किया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी दिगर राज्य भागने की फिराक में था, लेकिन टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसे कुछ ही घंटों में पकड़कर अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

 

Related Articles

Back to top button