बिलासपुर

बिलासपुर में कारोबारी से ठगी, मुनाफे का झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपये

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी को कम समय में व्यापार में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने 3 करोड़ 32 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विजय कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि अशोक गिडवानी, मोहित गिडवानी और दीपक हरजपाल ने मिलकर उन्हें व्यापार में फायदा दिलाने और सामान सप्लाई करने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि तीनों ने अलग-अलग किश्तों में प्रार्थी से कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपये ले लिए। लेकिन रकम लेने के बाद ना तो सामान की सप्लाई की गई और ना ही पैसे वापस लौटाए गए।

Advertisement

काफी समय तक टालमटोल करने के बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे लेन-देन और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button