रायपुर

भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नरदहा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Related Articles

Back to top button