देश

भाजपा में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन….

Advertisement

Advertisement

झारखंड में बड़ी सियासी उठापटक देखी जा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विधायक सीता सोरेन ने जेएमएम के सभी पदों और राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। सीता सोरेन ने जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का पत्र पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को भेजा था। पार्टी सूत्रों की मानें तो सीता सोरेन, चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थीं।

सीता सोरेन झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह झामुमो के टिकट पर तीन बार से विधायक निर्वाचित होती आ रही हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ दिया और दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में उन्हें उपेक्षित और अलग-थलग किया जा रहा था। सोरेन यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और झारखंड चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button