देश

आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वाले रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

उत्तराखंड के रुड़की में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे। जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला उससे सेना के समान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था। लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक रुड़की के ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर एलपीजी का सिलेंडर मिला। मालगाड़ी के लोको पालयट ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी मुरादाबाद स्थित रेलवे कंट्रोल रूम के अधिकारियों को दी। इस सूचना के बाद तुरंत रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रैक पर से गैस सिलेंडर को हटाया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement


आरपीएफ ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर करीब पांच किमी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि गैस सिलेंडर ट्रैक पर किसने रखा था। गैस सिलेडर को ढंडेरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास रखवा दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button