बिलासपुर

नर्सेज डे पर स्वास्थ्य वीरांगनाओं का सम्मान, जिला चिकित्सालय में सेवा और समर्पण को मिला सलाम

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – जिला चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के जरिए आयोजन को यादगार बनाया। पूरे समारोह में सेवा भावना, समर्पण और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली।

Advertisement

इस मौके पर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। जूनियर स्टाफ ने वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके अनुभव और सेवा भावना से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिवार के बीच सम्मान, एकता और सहयोग का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

मुख्य अतिथि डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पताल व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि नर्सें सिर्फ मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन समय में उन्हें मानसिक संबल और नई उम्मीद भी देती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों का सम्मान कर आयोजन का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button