जशपुर

नशे में धुत होकर स्कूल पहुँचा हेडमास्टर, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ निलंबित……

जशपुर जिले के एक हेडमास्टर का नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो जशपुर जिले का बताया जा रहा है। हेडमास्टर नशे में धुत होने के साथ ही लूंगी और बनियान में स्कूल पहुंचा था। इस वीडियो में एक टीचर उन्हें डांटते हुए यह भी कहता है कि, आपने स्कूल को डूबा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, फरसाबहार विकासखंड के खवसाकानी प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक रोमानुस कुजूर शराब के आदी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर 15 से 20 दिनों में एक बार स्कूल आता है। वहीं रजिस्टर में पूरे महीने की अटेंडेंस की साइन एक ही दिन कर देता है। यह वीडियो मंगलवार का है। शराब के नशे में हेडमास्टर रोमानुस कुजूर लूंगी लपेटकर बनियान पहने ही स्कूल पहुंच गया। हेडमास्टर अटेंडेंस लगाने ही पहुंचा था और वीडियो में वह सहयोगी शिक्षक से रजिस्टर मांग रहा है। वीडियो बना रहे शिक्षक ने कहा कि, स्कूल तो आपको सही शर्ट-पेंट पहनकर आना चाहिए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पहले इस स्कूल में काफी संख्या में बच्चे थे, लेकिन शराबी हेडमास्टर के कारण पालकों ने बच्चों को निकाल कर दूसरे स्कूलों में भर्ती करा दिया। हेडमास्टर इस स्कूल में 5 साल से पदस्थ है। वह गांव में ही रहता है। इस स्कूल में वर्तमान में 5 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

Related Articles

Back to top button