देश

मारुति सुजुकी जिमनी को कम दाम में खरीदने का शानदार मौका….

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। जिम्नी के स्पेशल थंडर एडिशन पर 2 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी इस पर उपलब्ध हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

Advertisement

बता दें, मारुति के ये ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक या फिर स्टॉक खत्म होने तक वैध थे और ऐसे में 31 दिसंबर निकल चुका है, तो ये डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने तक जारी रहने वाले हैं।

किस गाड़ी पर मिल रहा डिस्काउंट
ध्यान देने वाली बात है कि जिम्नी के 2024 मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर नहीं किया गया है, अगर आप 2023 मॉडल लेते हैं तो इसका लाभ लिया जा सकता है। पुराने मॉडल के Zeta वेरिएंट पर कंपनी 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। इस हिसाब से कुल डिस्काउंट 55,000 हजार रुपये हो जाता है

जिम्नी के अल्फा वेरिएंट पर भी डिस्काउंट देने की बात कही गई है। इस पर 1.05 लाख का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। इसमें एक लाख रुपये का कैश और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। बता दें ये डिस्काउंट एमटी और एटी दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आने वाली गाड़ियों पर उपलब्ध है। इंजन और ट्रांसमिशन

मारुति सुजुकी जिम्नी में 1462cc का इंजन प्रदान किया जाता है यह इंजन 103.39 बीएचपी की शक्ति और 134.2 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने का सामर्थ्य रखता है। गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। लगेज रखने के लिहाज से 211 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button