देश

मुख्यमंत्री  नीतीश के जाते ही बक्सर में फूल-गमले लूटने की मची होड़

Advertisement

बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला अतिथि गृह के बाहर लगाए गए सैकड़ों फूलों के गमले स्थानीय लोगों ने चंद सेकंड में लूट लिए.

Advertisement

यह दृश्य इतना तेजी से घटा कि सरकारी कर्मी और अन्य लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही लोगों ने सभी गमलों को गायब कर दिया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सर्किट हाउस से बाहर निकलते ही उनके स्वागत के लिए रखे गए फूलों के गमलों पर लोग टूट पड़े. बुजुर्ग, बच्चे, पुरुष और महिलाएं सभी गमले उठाकर भागने लगे.

Related Articles

Back to top button