“आसमा डीलक्स होम्स फेस-4” का भव्य शुभारंभ 13 जून से, तीन दिवसीय “आसमा उत्सव” भी होगा आयोजित

बिलासपुर शहर के तेजी से उभरते मुंगेली रोड पर अब एक और भव्य और प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है। ‘आसमा बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स’ द्वारा विकसित ‘आसमा डीलक्स होम्स फेस-4’ का शुभारंभ 13 जून को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट द जैन इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने स्थित है।
शुभारंभ के साथ ही 13 से 15 जून तक तीन दिवसीय ‘आसमा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां और ऑफर भी होंगे। यह प्रोजेक्ट रेरा अप्रूव्ड है और कंपनी की विश्वसनीयता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी पिछली परियोजनाओं में 1600 से अधिक परिवार पहले से ही रह रहे हैं।
प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने बताया कि : “आसमा डीलक्स होम्स फेस-4” सिर्फ एक हाउसिंग सोसाइटी नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली का अनुभव है। यहां ग्रीन ज़ोन, वॉकिंग ट्रैक, प्ले एरिया, चौड़ी सड़कें, जल संरक्षण और चौबीसों घंटे सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
लोकेशन की बात करें तो यह प्रोजेक्ट शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और प्रमुख कमर्शियल क्षेत्रों से बेहद अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुलभ, सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है। रियल एस्टेट में निवेश करने वालों के लिए यह प्रोजेक्ट एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है और बिलासपुर की आवासीय तस्वीर को नया आयाम दे सकता है।



