बिलासपुर

तीजा पर महिलाओं को रोककर चेकिंग: एसएसपी ने हिर्री थाना प्रभारी को किया निलंबित….

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर में तीजा जैसे पावन पर्व पर पुलिस की मनमानी सामने आई। महिलाओं और उनके परिवारवालों को अनावश्यक रूप से रोकने और परेशान करने के मामले में हिर्री थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

 

मामला तीजा के दिन का है, जब घर लौट रही महिलाओं और परिजनों को हिर्री पुलिस ने टोल प्लाजा के पास रोक लिया। वाहन चेकिंग के नाम पर महिलाओं को हाथ जोड़कर भी विनती करनी पड़ी, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। इस घटना की शिकायत परिजनों ने डिप्टी सीएम अरुण साव और एसएसपी रजनेश सिंह से की। मामला अख़बारों में भी प्रकाशित हुआ। जिसके बाद एसएसपी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

दरअसल, 20 अगस्त को हुई बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वाहन चेकिंग विवेकपूर्ण ढंग से हो और तीज-त्योहार जैसे मौकों पर महिलाओं व परिवारवालों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। लेकिन आदेश की अवहेलना पर यह कड़ा कदम उठाया गया।

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि : “त्योहार आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं। जनता को सुविधा और सम्मान मिलना चाहिए। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करना स्वीकार्य नहीं है।”

 

निलंबन अवधि में टीआई अवनीश पासवान को नियमानुसार वेतन-भत्ते मिलते रहेंगे। लेकिन एसएसपी का साफ संदेश है कि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई त्योहार के मौके पर जनता को राहत और विश्वास दिलाने का प्रयास है।

Related Articles

Back to top button