बिलासपुर
VIDEO : अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 18 की मौत, एक घायल.

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार के पास मस्तूरी बायपास रोड पर सोमवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया। इस हादसे में 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, उन्होंने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।




