न्यू होराइजन कॉलेज में मनाया गया ग्रेजुएशन डे, डिग्री पाकर खिले चेहरे.

बिलासपुर – सकरी स्थित न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में सोमवार को भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर बीडीएस ग्रेजुएट्स को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सकरी स्थित न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में सोमवार को आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में छात्रों के लिए एक नई शुरुआत का अवसर था। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धियों के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में डिन डॉ. राणा के. वर्गीस, डायरेक्टर अवध जाजोदिया और वाइस डिन डॉ. तुषार तनवानी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक, कॉलेज की फैकल्टी और स्टाफ भी उपस्थित रहे। छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही, उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया गया।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और छात्रों के उत्साहपूर्ण संवाद के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके परिवारों और शिक्षकों के लिए भी एक यादगार क्षण प्रदान किया।




