एमसीबी

चेक डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में हसदेव नदी चेक डैम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मृतक की पहचान मोहम्मद शरीफ उम्र 37 वर्ष निवासी उधमपुर जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान बनकर आया हुआ था। इसी दौरान वह तेंदूडांड स्थित हसदेव नदी चेक डैम में नहाने पहुंचा था।

Advertisement

नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही झगराखाण्ड थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button