दीपावली के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग के लिए बने वैकल्पिक स्थल

बिलासपुर। दीपावली महापर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी। इस दौरान प्रमुख बाजार क्षेत्रों में वाहनों के लिए डायवर्सन और वैकल्पिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक और शनिचरी बाजार क्षेत्र में फोर एवं थ्री व्हीलर वाहनों का डायवर्सन गांधी चौक से राघवेंद्र तिराहा और पुरानी बस स्टैंड से बाल्मीकि चौक तक रहेगा।
पार्किंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, हैप्पी स्ट्रीट, बाजपेई मैदान, कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग, राम सेतु सरकंडा की ओर निर्माणाधीन न्यू रिवर व्यू मार्ग, क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, देवकी नंदन स्कूल परिसर और शनिचरी रपटा के पास निर्माणाधीन रिवर व्यू क्षेत्र को तय किया गया है।
मुंगेली नाका से मंगला चौक एरिया में भी फोर एवं थ्री व्हीलर डायवर्सन लागू रहेगा — विशेष रूप से मंगला चौक और शेफर्ड स्कूल तिराहा के आसपास।
वाहनों की पार्किंग के लिए शेफर्ड स्कूल परिसर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मार्ग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
बृहस्पति बाजार क्षेत्र में डायवर्सन जेल लाइन तिराहा और पोस्ट ऑफिस तिराहा से रहेगा।
यहां वाहन चालकों के लिए मिशन स्कूल ग्राउंड और छत्तीसगढ़ स्कूल प्रांगण पार्किंग स्थल के रूप में तय किए गए हैं।
बुधवारी बाजार एरिया के लिए पार्किंग की व्यवस्था थाना तोरवा परिसर के पास की गई है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे व्यस्त समय में छोटे वाहनों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करें और नियत पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें। साथ ही, सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग न करें, ताकि आवागमन सुचारु रहे और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।




