रायगढ़

बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाला संगठित गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइक जब्त

रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी आरसी और दस्तावेजों के जरिए उन्हें बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य बाइक चोर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की बाइकों के लिए लोक सेवा केंद्र के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्रेशन और आरसी तैयार करता था। बाइक चोर, ऑटो डीलर मैनेजर, ऑटो डीलर कर्मचारी, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक इस पूरे नेटवर्क में शामिल थे। आरोपी चोरी की बाइक के चेसिस नंबर से असली जानकारी निकालकर कंप्यूटर से हूबहू नकली आरसी तैयार कर बाइकों की बिक्री करते थे।

Advertisement

संगठित रूप से अपराध किए जाने के चलते मामले में बीएनएस की धारा 112 सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले वाहन के सभी दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. मुकेश चैहान उर्फ नान्ही पिता हीरालाल चौहान उम्र 25 वर्ष ग्राम भकुर्रा थाना लैलुंगा (बाइक चोर 3 बाइक बरामद)

2. चन्द्र कुमार यादव पिता राजाराम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम सरडेगा थाना लैलुंगा (ऑटोडीलर मैनेजर 5 बाइक बरामद)

3. पुरूषोत्तम प्रधान पिता भोजराज प्रधान उम्र 30 वर्ष ग्राम मुडागांव थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (ऑटोडीलर कैश मैनेजर 4 बाइक बरामद)

4. मुकेश प्रधान पिता सेतराम प्रधान उम्र 40 वर्ष ग्राम रूडुकेला थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (चोरी 2 बाइक बरामद)

5. इरशाद खान पिता इब्राहिम खान उम्र 23 वर्ष ग्राम करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ ( आटो डीलर कर्मी 3 चोरी बाइक बरामद)

6. अजय पटेल पिता महेंन्द्र पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम चारभांठा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (लोक सेवा केन्द्र संचालक कम्युटर, प्रिंटर बरामद)

7. संजय अगरिया, देलारी (लोक सेवा केन्द्र कम्युटर आपरेटर)

Related Articles

Back to top button