रायगढ़

अंधे कत्ल का खुलासा, उधारी विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीचुआ में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 27 अप्रैल को 30 वर्षीय देवव्रत तुरी का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे संदिग्ध हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और गांव के करमसाय नागेसिया के बीच लंबे समय से उधारी रकम को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 26 अप्रैल की रात पुराने विवाद में उसने देवव्रत तुरी का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई।

Advertisement

कापू पुलिस ने आरोपी करमसाय नागेसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शशि मोहन सिंह ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button