दुर्ग

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फांसी पर लटके मिले, दो बच्चों के शव बिस्तर पर मिले

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घर के भीतर पति गोविंद साहू और पत्नी चंचल साहू फांसी पर लटके हुए मिले, जबकि उनके दो बच्चे दृष्णा साहू और यशांत साहू मृत अवस्था में बिस्तर पर पाए गए।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र होने की बात कही जा रही है।

Advertisement

फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button