देश
एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुरई थाना क्षेत्र के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना में 45 वर्षीय मनोहर सिंह लोधी, उसकी 70 वर्षीय मां फूलरानी, 18 साल की बेटी शिवानी और 16 वर्षीय बेटा अनिकेत की जान चली गई।
घटना शुक्रवार देर रात की है। परिजनों के पास से सल्फास की शीशी बरामद हुई है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर हालत में सागर रेफर किए गए मनोहर की भी रास्ते में मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनोहर की पत्नी घटना के वक्त मायके में थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।




