देश

जहां-जहां भाजपा की सरकार, उन राज्यों में लागू होगी UCC

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) एक आदर्श कानून है, जिस पर व्यापक बहस होगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकारें सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

Advertisement

राज्यसभा में संविधान के 75वें वर्ष पर चल रही बहस के दौरान, अमित शाह ने कांग्रेस और भाजपा द्वारा किए गए संविधान संशोधनों के बीच तुलना करते हुए यह दावा किया कि कांग्रेस ने निजी लाभ और सत्ता की खातिर संविधान में बदलाव किए.

जबकि भाजपा ने लोकतंत्र को मजबूत करने और समान अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए संशोधन किए। 85 मिनट के अपने भाषण में शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी आरक्षण का सम्मान नहीं किया और 50 प्रतिशत की सीमा को तोड़ने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button