देश
सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देगा RBI

केंद्र सरकार के खाते में डिविडेंड के रूप में एक बहुत मोटी राशि आने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड देने की घोषणा की। बताते चलें कि ये वित्त वर्ष 2023-24 में दिए गए डिविडेंड से 27.4 प्रतिशत ज्यादा है।
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था। जबकि, वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई ने केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था।
आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 616वीं बैठक में सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड का भुगतान करने का फैसला लिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की थी।




