रायगढ़

महिला से दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है, जहां 4 अप्रैल की देर रात महिला के साथ आरोपियों ने जबरन दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान महिला के पति के साथ भी मारपीट की गई।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।फिलहाल एक फरार आरोपी की तलाश जारी है, पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद शामिल हैं। वहीं फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button