बिलासपुर

पदभार लेकर सुनी जनता की फरियाद, कलेक्टर संजय अग्रवाल का पहला दिन रहा बिजी.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – संजय अग्रवाल ने सोमवार को जिले के कलेक्टर का कार्यभार संभालते ही सक्रियता दिखाते हुए अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। नए कलेक्टर ने सुशासन और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया है।

Advertisement

सोमवार सुबह 10:30 बजे, बिलासपुर के निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने संजय अग्रवाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करते ही, संजय अग्रवाल ने मंथन सभागार में अधिकारियों की परिचय बैठक ली। बैठक में सभी विभागीय प्रमुखों से मिलकर जिले के कामकाज और सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

Advertisement

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ‘सुशासन तिहार’ में प्राप्त 1 लाख 97 हजार आवेदनों के निपटारे की समीक्षा की। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना और राजस्व पखवाड़ा शिविरों से जुड़े मामलों पर भी गंभीर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

अपने पहले ही दिन जनता से सीधा संवाद करते हुए संजय अग्रवाल ने जनदर्शन आयोजित किया, जहां आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया।

मीडिया से बातचीत में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सुशासन, विकास और योजनाओं का पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जाएगी।
अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर को किस तरह से नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।

Related Articles

Back to top button