बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल, कलेक्टर -एसएसपी ने मुख्य समारोह की तैयारी का लिया जायजा

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर – शोर से चल रही हैं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह इस बार भी पुलिस परेड मैदान में होगा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।पुलिस परेड मैदान में कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल हुआ। सब कुछ उसी क्रम में हुआ जो कि मैदान में 15 अगस्त को होना है।

Advertisement

Advertisement

 

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री सवेरे 9 बजे झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे।

 

आकर्षक मार्चपस्ट के साथ स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button