छत्तीसगढ़
भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, युवा व महिला मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संगठन में फेरबदल करते हुए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक बदल दिए हैं। रवि भगत की जगह बेमेतरा के राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा अध्यक्ष और विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है। 




