बिलासपुर

बिलासपुर थोक सब्जी मंडी में ब्रोकरों के बीच जमकर मारपीट, तीन घायल…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर के थोक फल और सब्जी मंडी में व्यापारिक प्रतिद्वंदता के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सब्जी ब्रोकर हैं, जिनके बीच व्यापारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो थाने में साक्ष्य के रूप में जमा किया गया है।
घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button