बिलासपुर

महिलाओं व बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

Advertisement

मामला सरकंडा थाना अंतर्गत अशोक नगर का है। आरोपी मुकेश कुमार माधवानी उर्फ मुक्कु, उम्र 42 वर्ष, ने अपने मोबाइल से महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर यह मामला गंभीरता से लिया गया। साइबर टीप लाइन से प्राप्त तकनीकी जानकारी – जैसे मोबाइल लोकेशन, आईपी एड्रेस – के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय की टीम ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और आरोपी मुकेश को दिनांक 12 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।सरकंडा पुलिस की ये कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस अब और भी ज्यादा सतर्क और सख्त हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button