छत्तीसगढ़

आबकारी घोटाला : EOW की बड़ी कार्रवाई, 39 ठिकानों पर छापेमारी, 90 लाख से अधिक नकदी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त….

छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले को लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Advertisement

प्रकरण के प्रमुख संदेही द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धनराशि को विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग व्यवसायों और संपत्तियों में निवेश किए जाने की पुष्टि होने के बाद, आज 20 मई को ईओडब्ल्यू की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ 39 परिसरों पर छापेमारी की।

Advertisement

इस व्यापक छापेमारी अभियान में संदेहियों के निवास, व्यावसायिक परिसरों और अन्य संबंधित ठिकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एजेंसी को बड़ी मात्रा में प्रकरण से जुड़े अहम दस्तावेज, डिजिटल डेटा, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोना-चांदी, अचल संपत्ति निवेश से संबंधित कागजात और 90 लाख से अधिक की नकदी जब्त हुई है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, जब्त की गई सामग्री का विश्लेषण जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button