छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में लू चलने की संभावना….

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव यानी लू चलने की आशंका है।

Advertisement

तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है।

Advertisement

प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button