बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: 3 दिन तक वज्रपात और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

विओ — 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में
भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। साथ ही तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम बिगड़ने पर खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

Advertisement

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में सर्वाधिक 36.2°C अधिकतम तापमान और राजनांदगांव में सबसे कम 21.0°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण और मध्य भारत में बनी द्रोणिका रेखा, मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ेगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

मानसून की उत्तरी सीमा इस समय वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है।

कल यानी मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, और कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके साथ ही, गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से सतर्क रहना जरूरी है। बारिश के इस दौर में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button