बिलासपुर

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का असर: 6 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के आभूषण और मोबाइल बरामद

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने दो अलग-अलग मामलों में 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने के आभूषण, नगदी और कीमती सामान बरामद किया है।

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल ने 24 फरवरी को संयुक्त अभियान चलाते हुए यह सफलता हासिल की। पहले मामले में गाड़ी संख्या 58823 में छिंदवाड़ा से सिवनी के बीच यात्रा कर रहे यात्री के बैग से करीब डेढ़ तोला सोने का हार चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नगद राशि और सोने का पेंडाल बरामद किया गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

Advertisement

दूसरे मामले में गाड़ी संख्या 20846 भगत की कोठी एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हुआ था। मंडल टास्क टीम और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से फॉसिल कंपनी की घड़ी, गॉगल्स, नगद राशि, मोबाइल चार्जर और सिल्वर कोटेड कंगन सहित करीब 27 हजार 500 रुपये का सामान बरामद हुआ। आरोपी को संबंधित रेल थाना को सौंप दिया गया है।

 

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन या स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 139 या नजदीकी आरपीएफ पोस्ट को दें। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button