“मोदी और शाह जी से जन्मदिन पर ‘तोहफ़ा’ : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का तंज, बेटे के जन्मदिन पर घर में ईडी की रेड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और ईडी की कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मोदी और शाह जैसा ‘तोहफ़ा’ कोई और लोकतंत्र में नहीं दे सकता।
दरअसल, भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर ईडी की रेड को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा – “मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।”
पूर्व सीएम बघेल के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि ईडी ने आज सुबह भूपेश बघेल के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।




