जांजगीर-चाम्पा

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा, एक महीने तक करेगा थाने की सफाई और लोगों को करेगा जागरूक

जांजगीर-चांपा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त और समाजोपयोगी कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने एक शराबी वाहन चालक को 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ एक महीने तक सामुदायिक सेवा करने की अनोखी सजा सुनाई है।

आरोपी स्वदेश यादव, निवासी पाण्डेय नगर जांजगीर, को यातायात पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले भी दो बार इसी अपराध में पकड़ा जा चुका था और दोनों बार उस पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बार-बार नियम तोड़ने पर इस बार कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया।

Advertisement

न्यायालय के आदेश के अनुसार 22 जुलाई से अगले 30 दिनों तक स्वदेश यादव प्रतिदिन तीन घंटे कोतवाली थाना जांजगीर में साफ-सफाई करेगा और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को शराब का सेवन न करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक भी करेगा। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button