छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, रनवे पर लड़खड़ाया विमान, मंत्री समेत नेता थे सवार

प्रदेश सरकार का स्टेट प्लेन गुरुवार को कोरबा में रनवे पर लैंडिंग के साथ रनवे खराब होने के कारण लड़खड़ा गया। चार झटकों के बाद पायलट ने प्लेन वापस उड़ाकर फिर से लेंडिंग करके हादसा होने से बचा लिया। इस प्लेन में प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित छह नेता सवार थे। ये लोग रायपुर से भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस मामले में प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर, एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं। इधर, प्रोटोकाल अधिकारी ने बालको प्रबंधन को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है।

Advertisement

प्रदेश के स्टेट प्लेन में गुरुवार को दोपहर यहां से सवार होकर प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा के प्रवक्ता अमित साहू, अखिलेश सोनी कोरबा के लिए उड़े। जब करीब ढाई बजे कोरबा में पायलेट ने प्लेन को लैंड किया, तो प्लेन रनवे पर जंप होने लगा। पायलट ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए प्लेन को वापस उड़ा दिया। इसके बाद खराब रनवे से कुछ दूर आगे प्लेन की लैंडिंग की गई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button